फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven died in two accidents, truck crushes mother-daughter Samte three

दो हादसों में गई सात की जान, ट्रक ने मां-बेटी समेत तीन को कुचला

Tue, 01 Aug 2017 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Seven died in two accidents, truck crushes mother-daughter Samte three
सड़क हादसे में चार की मौत

मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया के पास स्कूल बस की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी बड़ी वजह रही है। चारों एक बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। संतुलन बिगड़ जाने के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक की गिरफ्तारी और बस को कब्जे में लेने की मांग करते हुए शव मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।

विज्ञापन

आरोपी चालक भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Seven died in two accidents, truck crushes mother-daughter Samte three
हादसे में के मौत

हादसा मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया और नाम चर्चा घर के बीच में सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे हुआ। इमें चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अमीगढ़ निवासी रवि (22) पुत्र सोम्मा, राहुल (20) पुत्र राजकुमार एवं काला (15) पुत्र सुदेश निवासी धमात थाना पुरकाजी की मौके पर ही मौत हो गईं। गंभीर रूप से घायल धमात गांव मिंटू (23) ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धमात निवासी तीनों युवक अमीगढ़ गांव में नीटू के यहां आयोजित कंदूरी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान तीनों ने चरथावल से कोल्ड ड्रिंक लाने का प्रोग्राम बनाया। उनके साथ अमीगढ़ का रवि भी बैठ गया। चारों एक ही बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही मुजफ्फरनगर के एक पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ने बस को पीछे हटाया और मोड़कर बस लेकर फरार हो गया। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीण नहीं माने और बस को मौके पर लाने की मांग पर अड़े रहे। चरथावल थाने के अलावा तितावी और कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी समेत तीन को कुचला

Seven died in two accidents, truck crushes mother-daughter Samte three
एक्सीडेंट में मां-बेटी की मौत के बाद विलाप करते परिजन

बिजनौर / ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजनौर निवासी बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 

जनपद बिजनौर के स्योहारा के मोहल्ला भजड़ियो सराय मिल्कियान सराय निवासी बिलाल अहमद (22) पुत्र निजामुद्दीन अपनी बुआ नईमा खातून (65) पत्नी अख्तर हुसैन और इनकी बेटी निशात परवीन उर्फ नगमा (18) को लेकर अपनी रिश्तेदारी कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव मस्तल्लीपुर आ रहा था। सुरजननगर मार्ग पर दूल्हापुर मोड़ के पास इनकी बाइक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस तीनों को नगर के सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बिलाल अहमद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिलाल कुवैत में काम करता था और वह ईद पर घर लौटा था। परिवारीजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed