फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven bigha crop of sugarcane burnt by spark from HT line

एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की सात बीघा फसल जली

Tue, 02 Feb 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Seven bigha crop of sugarcane burnt by spark from HT line
एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की सात बीघा फसल जली
विज्ञापन

दौराला। एचटी लाइन के तारों से निकली चिंगारी से मटौर गांव के एक किसान की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान ने अन्य लोगों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

मटौर गांव निवासी किसान प्रदीप चौहान ने बताया कि गांव के जंगल में उसकी सात बीघा खेती की जमीन है, जिसमें उसने गन्ने की फसल उगा रखी है। उसके खेतों के ऊपर से एचटी लाइन जा रही है। तार जर्जर हालत में हैं। तेज हवा चलने से आपस में टकराकर उनसे चिंगारी निकलती है। सोमवार को तारों से निकली चिंगारी के कारण उसकी गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। आग से उसकी सात बीघा फसल जल गई। पीड़ित ने अन्य किसानों व मजदूरों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed