फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven and a half hours of electricity in the Tipinagar area, people sweat

टीपीनगर क्षेत्र में गुल रही साढे़ सात घंटे बिजली, लोगों के पसीने छुड़ाए

Sun, 23 Aug 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half hours of electricity in the Tipinagar area, people sweat
टीपीनगर क्षेत्र में गुल रही साढे़ सात घंटे बिजली, लोगों के पसीने छुड़ाए
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर बिजलीघर क्षेत्र की 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने से शनिवार को करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को साढे़ सात घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इससे लोगों के इन्वर्टर ठप हो गए। शाम चार बजे गई बिजली रात करीब साढे़ ग्यारह बजे चालू हो सकी। इसके अलावा शारदा रोड, माधवपुरम, रामलीला ग्राउंड, टाउन हॉल, लेडीज पार्क, विकासपुरी, लिसाड़ीगेट आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
कई दिन पहले टीपीनगर बिजलीघर की 33 केवी लाइन में बड़ा फाल्ट हो जाने पर उसे माधवपुरम बिजलीघर की स्पेयर लाइन से चालू कर दिया था। शनिवार शाम चार बजे इस लाइन में भी खराबी आ गई। इसके बाद अधिकारियों ने टीपीनगर को उसकी मूल लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। खराब पड़ी लाइन को ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हुआ। घंटों तक बिजली नहीं मिलने से लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोगों का बुरा हाल हो गया। उपभोक्ता बिजलीघर से लेकर अधिकारियों को फोन करके जानकारी करते रहे। काफी लोग बिजलीघर पर हंगामा करने भी पहुंच गए। इसकी जानकारी पाकर अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। करीब साढे़ सात घंटे बाद फाल्ट ठीक करके रात करीब साढे़ ग्यारह बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। बिजलीघर क्षेत्र की दशमेश कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता सरदार राजवीर सिंह ने मुख्य अभियंता को फोन करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली जाने से लोगों का गर्मी के चलते बुरा हाल रहा। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने से टीपीनगर बिजलीघर की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसे तेजी से काम पूरा कराकर सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन

चार घंटे बंद रहेगी दो बिजलीघरों की आपूर्ति
मेरठ। एनसीआरटीसी और आरआरटीएस प्रोजेक्ट अंतर्गत दिल्ली रोड पर रविवार को 33 केवी की ओवरहेड विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जाएगा। इसके चलते शारदा रोड और हापुड़ रोड बाईपास बिजलीघर की बिजली आपूर्ति सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शारदा रोड से जुड़े क्षेत्र ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, सरायलाल दास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुर, करमअली, जाटव गेट और बाईपास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्यपुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन कॉलोनी, ग्रीन विलेज, गृहम कॉलोनी, पर्ल रेजीडेंसी, मोहकमपुर गांव, तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया आदि की बिजली चार घंटे बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed