फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Servey today for link road in city

आज होगा लिंक मार्ग के लिए सेना-प्रशासन का संयुक्त सर्वे

Tue, 07 Dec 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Servey today for link road in city
लिंक रोड के लिए सेना-प्रशासन का संयुक्त सर्वे आज
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए सेना और प्रशासन का संयुक्त सर्वे मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस 800 मीटर मार्ग निर्माण के लिए 52 कॉलोनियों के निवासियों को सड़क पर बैठना पड़ रहा है। स्कूली छात्र भी समय-समय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। एमडीए की ओर से इस मार्ग को 36 मीटर चौड़ा महायोजना मार्ग कहा गया है।
इस सर्वे में जिलाधिकारी की ओर से प्रशासन की टीम का गठन किया गया है। इसमें सेना की ओर से एडम कमांडेंट, प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता एमडीए राजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता पवन कुमार शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये टीम सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट सेना और जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगी। सर्वे करने के बाद अगर सेना सहमति देती है तो रक्षा मंत्रालय के लिए एमडीए द्वारा आवेदन किया जाएगा। इसके बाद ही 52 कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed