{"_id":"6a8d8a6b79205736ac0fd78b","slug":"sermon-by-jain-muni-saurabh-sagar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1282779-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्थों के लिए छह कर्तव्यों का पालन करना जरूरी : सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्थों के लिए छह कर्तव्यों का पालन करना जरूरी : सौरभ सागर
Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड मानसरोवर गार्डन दिगंबर जैन मंदिर में जैन संत का वर्षा योग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सौरभ सागर महाराज का वर्षायोग श्रद्धा और उत्साह के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह आचार्य का मंगल विहार दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस से दिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर गार्डन दिल्ली रोड के लिए हुआ। सुबह एवं सायंकालीन गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य के दर्शन कर चरण वंदना की।
मानसरोवर गार्डन स्थित मंदिर में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आचार्य सौरभ सागर ने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार राजा महाराजा युद्ध के मैदान में तलवार के साथ अपनी रक्षा के लिए ढाल लेकर जाते थे। उसी प्रकार छः ढाला ग्रंथ श्रावकों को विषय कषाय और भव-भ्रमण के दुखों से बचाने वाली ढाल का कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि इस ग्रंथ में गृहस्थ जीवन बिताने वाले श्रावकों के लिए प्रतिदिन करने योग्य छह आवश्यक कर्तव्य बताए गए हैं। देव पूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप और दान। इनका पालन करने से गृहस्थ जीवन के दुखों का निवारण होने के साथ आत्मिक उन्नति होती है।
विज्ञापन
मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष एवं पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 26 अगस्त को प्रातः 6 बजे आचार्य सौरभ सागर महाराज का मंगल विहार श्री दिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर गार्डन दिल्ली रोड से श्री दिगंबर जैन मंदिर सरस्वती लोक के लिए होगा।
कार्यक्रम में समिति के प्रदीप जैन, सुनील जैन, विशाल जैने, अनिल जैन, रितेश जैन, हंस कुमार जैन, प्रवीन जैन, अक्षय जैन, रामेंद्र जैन रहे।