{"_id":"698a071002ff191cf0039f3c","slug":"semi-high-mast-led-lights-will-be-installed-in-three-crematoriums-of-rohta-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111321-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोहटा के तीन श्मशानों में लगेगी सेमी हाई मास्ट एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोहटा के तीन श्मशानों में लगेगी सेमी हाई मास्ट एलईडी लाइट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा के श्मशानों में अब रात के समय अंतिम संस्कार सुगमता से किए जा सकेंगे। सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने अपनी विधायक निधि से यहां सेमी हाई मास्ट एलईडी लाइट लगाने की स्वीकृति दी है।
सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा ने विधायक से मुलाकात कर श्मशानों में रात के समय होने वाले अंतिम संस्कारों में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी और सभी श्मशानों में लाइट लगाने की मांग की। विधायक गुलाम मोहम्मद ने जनहित को देखते हुए तीन श्मशानों में हाई सेमी मास्ट लाइट लगाने की मंजूरी दी है। दुष्यंत रोहटा ने बताया कि अंधेरे में अंतिम संस्कार करते समय ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्मशानों में रोशनी न होने से जीव-जंतुओं के हमले का डर बना रहता था और अंतिम संस्कार स्थल पर काम करना कठिन हो जाता था। लाइट लगने से यह समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। सोमवार शाम कार्यदायी संस्था द्वारा सभी श्मशानों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन चौधरी, इंदरपाल सिंह, धीरज कुमार, मनोज चौधरी और राजकुमार सिद्धार्थ मौजूद रहे।