फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-immolation warning for rape victim not getting justice

दौराला पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी ऑफिस

Fri, 22 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Self-immolation warning for rape victim not getting justice
दौराला/मेरठ। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले युवती से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ रहा है। पीड़ित के परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। दूसरी ओर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को निर्दोष बताते हुए दौराला पुलिस के खिलाफ बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बीती 18 जनवरी को एक युवक ने युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी के दो भाई पहरा देते रहे। पीड़ित पक्ष के लोगाें ने रोहित, कपिल और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पर दौराला नगर पंचायत के चेयरमैन नवीन शर्मा के कार्यालय पर आज ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन नवीन शर्मा और ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित शौकेंद्र भारद्वाज ने चेताया कि यदि 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम कर धरना देंगे। वहीं, पीड़ित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, भाकियू नेता संजय दौराला के नेतृत्व में कार्यकर्ता व ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां अनिल ने अपने भतीजों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस मामले में दो सगे भाई निर्दोष हैं। इसके बावजूद दौराला पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने चेताया कि यदि निर्दोष जेल गए तो भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस में धरने पर बैठ जाएंगे। इस पर एसपी क्राइम रामअर्ज ने आश्वासन दिया कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर उपेंद्र प्रधान भराला, अनिल, बिट्टू चिरोड़ी, सोहनवीर सिंह, महकार सिंह, सुशील, नीटू, कपिल, रवि, अंकुर, जितेंद्र सिंह व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed