{"_id":"579d0e9a4f1c1bce7d21e061","slug":"self-finance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 31 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि रविवार से सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। फिलहाल ग्रेजुएशन स्तर की कक्षाओं के लिए ही रजिस्ट्रेशन होंगे। पीजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। एडेड कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए अपना नाम ट्रांसफर कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। उधर, शनिवार को इवनिंग क्लास शुरू करने का आदेश विवि पहुंच गया है। विवि अगले सप्ताह इसके लिए बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है।
रजिस्ट्रेशन रविवार की शाम से शुरू होंगे। कई एडेड कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्तर पर कोर्स चलते हैं। इनके भी नाम लिस्ट में नजर आएंगे। ट्रेडिशनल सेल्फ फाइनेंस कोर्स में बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा प्रोफेशनल कोर्स में बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीजेएमसी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी होम साइंस आदि हैं। एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 37 हजार सीटों के लिए साढ़े तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
मेरिट में जगह नहीं बना पाने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। ऐसे छात्र वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद फार्म खुलने पर उसमें कॉलेज और कोर्स बदल सकेंगे। इसके बाद सबमिट करने पर नया रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा। खास बात बात यह है कि नया रजिस्ट्रेशन होने पर भी पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उनका ओपन मेरिट के लिए दावा बना रहेगा। विवि का दावा है कि सीट खाली रहने पर ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इवनिंग क्लास के लिए आदेश आया
प्रदेश सरकार ने डिग्री कॉलेजों में इस साल इवनिंग क्लास शुरू करने की मंजूरी दी है। इस बाबत आदेश विश्वविद्यालय अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। विवि की ओर से अगले सप्ताह इस मामले में बैठक बुलाई जाएगी। कॉलेजों से इवनिंग क्लास के लिए डिमांड मांगी जाएगी। उस पर विवि निर्णय करेगा।