{"_id":"6a7f12ac5ba570c1dd002965","slug":"selection-of-four-female-athletes-for-the-indian-team-meerut-news-c-72-1-mct1009-157711-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार महिला एथलीट का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार महिला एथलीट का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
एथलेटिक कोच गौरव के साथ रीत, ख्याति और मानसी तोमर
ऊंची कूद में ख्याति माथुर, मानसी और रीत राठौर, भाला फेंक में अन्नू रानी चुनी गई
वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल टूर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के लिए खेलेंगी
22 से भुवनेश्वर में आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर का आयोजन 22 अगस्त से भुवनेश्वर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भारतीय दल की घोषणा कर दी गई है। इसमें मेरठ से भी तीन महिला एथलीट प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग में ऊंची कूद प्रतियोगिता में के लिए मेरठ की ख्याति माथुर, रीत राठौर और मानसी का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद है। इनमें ख्याति माथुर पहले ही सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई हो चुकी हैं, हालांकि अभी प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल की घोषणा होना बाकी है।
ख्याति इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीत चुकी हैं। वहीं रीत राठौर और मानसी ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वह भी कई बड़ी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इनके अलावा अन्नू रानी जो मेरठ के बहादुरपुर गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में हरियाणा में रहती हैं उन्हें भी भारतीय दल में भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। ऊंची कूद की तीनों एथलीट मेरठ में एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं।