{"_id":"64c7d4070882cccc590da1d8","slug":"seema-haidar-news-seema-haider-could-be-seen-in-a-hindi-film-amit-jani-of-meerut-gives-her-an-offer-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर
Mon, 31 Jul 2023 09:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:04 PM IST
सार
सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका मिल सकता है। सीमा और सचिन के आर्थिक तंगी से जूझने की खबरों के बीच उनके लिए यह खुशखबरी हो सकती है। आगे विस्तार से जानें आखिर किस फिल्म में सीमा नजर आ सकती हैं और कौन उन्हें यह मौका देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
सीमा हैदर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पबजी खेलते हुए हुए प्रेम के चलते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरों के बीच उनके हिंदी फिल्म में काम करने की बात सामने आई है। सीमा हैदर को जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में भी देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने सीमा को फिल्म में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है।
विज्ञापन
गदर 2, सीमा हैदर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरें सामने आने के बाद अमित जानी ने बड़ी बात कही है। अमित जानी ने सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है। हमेशा विवादों में रहने वाले खुद को मेरठ के गांव जानी का निवासी बताने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवाल खास से विधान सभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में सचिन और सीमा हैदर की खबर सामने आई है कि वह पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के कारण काम धंधे पर नहीं जा रहे हैं, जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। यह बात वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दोनों को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस जानी फायर फोक्स में अभिनय करने का ऑफर दिया है।
सचिन मीणा और सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे है। जिसकी रिलीज नवम्बर में होनी तय हुई है। अमित जानी ने सीमा और सचिन को ऑफर दिया कि यदि वह उनके प्रोडेशन में काम करें तो वह उनको लाखों रुपये मेहनताना देगें, जो उनके काम आयेगा।
सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमित जानी का यह वीडियो कई दिनों से सोशल मिडिया पर चल रहा है। बता दें अमित जानी ने नोएडा में सड़क पर दौड़ते हुए वायरल हुए प्रदीप मेहरा को भी एक लाख की सहायता दी थी। इस समय अमित जानी कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह मोदी सरकार का गीतों के माध्यम से गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं। पहली बार अमित जानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मूर्ति तोड़कर चर्चा में आया था।