फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeing the shine of the medal, the faces of the meritorious

Meerut News: मेडल की चमक देख दमके मेधावियों के चेहरे

Sun, 18 Jun 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seeing the shine of the medal, the faces of the meritorious
मेरठ। 9वीं से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया। कॅरिअर लांचर शास्त्रीनगर मेरठ के सहयोग से सीसीएसयू के सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 750 मेधावियों को सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्रशस्ति-पत्र देकर और मेडल पहनाकर उनका मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ कुलपति, जिलाधिकारी, एसएसपी, कॅरिअर लांचर के पार्टनर अनुज शर्मा व रीजनल मैनेजर उदय सिंह ने किया। इस मौके पर कुलपति ने मेधावियों को अहम टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि पावर हाउस ऑफ नॉलेज बनें। रात को सोते समय कम से कम दो पन्ने अच्छी बातें पढ़ें। जिलाधिकारी ने कहा टॉपर्स के सामने कई चुनौतियां होती हैं, इसलिए सोच समझकर कोई भी फैसला करें। मैं औसत छात्र रहा हूं, मगर कठिन मेहनत व लगनशीलता से अपने मुकाम पर पहुंचा। एसएसपी ने कहा कि तय करें कि किस क्षेत्र में भविष्य बनाना है। माता-पिता व सीनियर से बात करें और मुकाम पर पहुंचने के लिए जुट जाएं। मेहनत करने की वजह से ही आप यहां तक आए हैं। कॅरिअर लांचर के ग्रुप प्रोडक्ट हेड अमितेंद्र कुमार और सेंटर हेड अखिलेश मिश्रा ने मेधावियों से कहा कि हर क्षेत्र में विकल्प हैं। ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए मेहनत और लगन जरूरी है, तभी आप मुकाम पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन




इन स्कूलों के मेधावियों को किया सम्मानित
सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, वर्धमान एकेडमी, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट, दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, बीआईटी ग्लोबल स्कूल, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, ब्रेंज एडू वर्ल्ड, सीजेडीएवी स्कूल, ऋषभ एकेडमी, दयावती मोदी एकेडमी, द अध्ययन स्कूल, आरके इंटरनेशनल स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, कृष्ण पब्लिक स्कूल, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, सेंट फ्राॅसिस वर्ल्ड स्कूल, ट्रांसलेम एकेडमी, विद्या एकेडमी आदि स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की वजह से किया टॉप : प्रो. संगीता शुक्ला
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मेधावियों से कहा कि आपने टॉप अभिभावकों को वजह से किया है। अगर आपके साथ अभिभावक खड़े नहीं होते और मेहनत नहीं करते तो आप यहां नहीं होते। बेहतरीन कॅरिअर बनाने के लिए टॉप करना ही जरूरी नहीं है। आपको जो अच्छा लगता है, वह कीजिए और लक्ष्य साफ रखें। सिर्फ इंजीनियर, डॉक्टर बनना ही जरूरी नहीं है। वर्तमान में काफी ऑप्शन हैं, जो पहले नहीं हुआ करते थे। फोन का प्रयोग जानकारी के लिए करें, समय की बर्बादी के लिए नहीं।



माता-पिता से कुछ नहीं छिपाना चाहिए : दीपक मीणा
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा अब कॉलेज का मार्ग प्रशस्त होगा। बाहर निकलें तो बहुत फैसले स्वयं लेने होंगे। क्योंकि कॉलेज में अभिभावक नहीं होंगे। जिंदगी में कोई भी मुसीबत आए माता-पिता से कुछ नहीं छिपाना चाहिए। माता-पिता को बताएंगे तो वह न सिर्फ साथ खड़े होंगे, बल्कि सही रास्ता भी बताएंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और कॉलेज में अच्छा स्कोर करें। अनुशासन और कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।




परिश्रम करने का विकल्प नहीं : रोहित सिंह सजवाण
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, तभी आप यहां सम्मानित होने आए हैं। सभी को अपना लक्ष्य स्पष्ट करके आगे बढ़ना चाहिए। माता-पिता और अपने सीनियरों से बात करके मशविरा करें, कि किस क्षेत्र में ज्यादा बेहतर होगा। उपलब्धि हासिल करनी है तो धैर्य से परिश्रम करें। लक्ष्य की तरफ बढ़ते समय असफलता मिलने पर विचलित नहीं होना चाहिए, बल्कि दोगुनी क्षमता और उत्साह व लगन से जुटना चाहिए। मेहनत करने पर सफलता मिलती है, चाहे देरी से मिले। इसका कोई दूसरा भी विकल्प नहीं होता है, इसलिए इसी मूलमंत्र को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed