{"_id":"6a90333708d23f7169094745","slug":"second-merit-for-admission-in-bpes-meerut-news-c-72-1-mct1009-158417-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विवि : आज देर रात जारी होगी बीपीईएस में प्रवेश को दूसरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विवि : आज देर रात जारी होगी बीपीईएस में प्रवेश को दूसरी मेरिट
Thu, 27 Aug 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा को लेकर भी 29 को जारी होंगे नतीजे
-- 29 से ही शुरू हो जाएंबी बीपीईएस की कक्षाएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश चल रहे हैं। इसमें बीपीईएस को लेकर पहली मेरिट जारी हो चुकी है, जिसे लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक प्रवेश होते रहे। आज शुक्रवार को बीपीईएस के लिए दूसरी मेरिट जारी होगी। वहीं अन्य कोर्स व पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की परीक्षा के नतीजे 29 को जारी हो जाएंगे। इसके बाद इनकी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से बीपीईएस (बेचुलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर, बीएससी योगा (बेचुलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और पीजी डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। इन सभी में बीपीईएस कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी हो चुकी है, जिसके लिए प्रवेश चल रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात तक इसमें प्रवेश होंगे। इसके बाद शुक्रवार को बीपीईएस की बाकी बची सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
29 को जारी होंगे पीजी डिप्लोमा कोर्स को लेकर नतीजे
बीपीईएस के अलावा अन्य कोर्स में प्रवेश को लेकर हुई परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के नतीजे 29 अगस्त को विवि प्रशासन की ओर से जारी किए जाएंगे। इसके बाद उन सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। सभी कोर्स को लेकर अभी हाल ही में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त हुई है। वहीं, बीपीईएस में पिछले सत्र की कक्षाएं चल रही हैं। जैसे ही इस कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होती है इसके साथ ही कक्षांए शुरू हो जाएंगी। 29 अगस्त से ही इसकी कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का नंबर बीपीईएस में नहीं आ सका है वह बीएससी योग को ऑप्शन में भर सकते हैं। इसके बाद इन कोर्स के लिए जारी होने वाली मेरिट में उन्हें प्रवेश का मौका मिल सकता है। खेल विवि के कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाना ही विवि प्रशासन का उद्ेश्य है इसे लेकर कार्य किया जा रहा है। वहीं, रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि आज शुक्रवार देर रात तक बीपीईएस की दूसरी मेरिज जारी की जाएगी।