{"_id":"5de42a888ebc3e55003c27da","slug":"seal-open-godam-meerut-news-mrt456540123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम की आज खुलेगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम की आज खुलेगी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम की आज खुलेगी सील
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर में 25 नवंबर को अवैध केमिकल गोदाम में लगी आग का रहस्य सोमवार को उजागर हो सकता है। सचिन गुप्ता के दूसरे गोदाम में लगी सील मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोली जाएगी। इसके बाद यह पता चल सकता है कि जिस गोदाम में आग लगी थी, उसमें क्या था।
मेजर ध्यानचंद नगर में सुपरटेक निवासी सचिन गुप्ता के दो केमिकल गोदाम हैं। एक में 25 नवंबर आग लग गई थी। जिसमें 100 से ज्यादा ड्रम रखे थे। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन दल को आग पर काबू करने में करीब छह घंटे लग गए थे। आग बुझाने गए अमले को तभी पता चला कि पास में ही सचिन गुप्ता का दूसरा गोदाम है। जब जिला आपूर्ति विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी वहां जांच के लिए पहुंचे तो ताला लटका था। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था। इसके बाद आपूर्ति विभाग ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के माध्यम से सचिन गुप्ता को नोटिस जारी किया था, लेकिन तीन बाद भी नोटिस का जवाब नहीं मिला। आपूर्ति विभाग के एआरओ किशोर कुमार ने बताया कि सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम की सील खोलकर लगे ताले को तोड़ा जाएगा। गोदाम में क्या रखा है? इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।