फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooty riding youth dies due to collision with canter on highway

Meerut News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding youth dies due to collision with canter on highway
कंकरखेड़ा (मेरठ)। नेशनल हाईवे- 58 पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार पंकज (21) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कैंटर लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने आरोपी चालक को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव निवासी सुशील ने शनिवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह आबूलेन पर कपड़े की सिलाई का काम करता है। परिवार में तीन बेटी व दो बेटे थे। बड़ा बेटा पंकज हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में काम करता था। शुक्रवार रात वह स्कूटी से अपने काम पर जा रहा था। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पंकज कैंटर के अगले टायर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया। वहीं पुलिस आरोपी चालक को लेकर थाने आ गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक की पहचान मोहकमपुर के शिवपुरा निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि वह मेरठ से कैंटर में लोहे का सामान लेकर हिमाचल जा रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का फुटेज आया सामने
परिजनों के अनुसार कैंटर चालक ने कार को बचाने के चक्कर में स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में फुटेज कैद हुई है। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद बहनों व युवक की मां का रोकर बुरा हाल है। युवक के शव को देखकर बहन व मां लिपटकर रोने लगी। इससे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed