फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools up to class VIII are closed today

आठवीं तक के स्कूल आज बंद

Mon, 01 Sep 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Schools up to class VIII are closed today
मेरठ। रविवार रात से जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मेरठ ने जिले के सभी स्कूलों (परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड) में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं का दो सितंबर को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद आए स्कूल बंद के निर्देश
जिले में देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते समूचे शहर में जलभराव हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बारिश के चलते डीएम ने एहतियात के तौर पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किए। हालांकिआदेश सुबह 8 बजे जारी हुए परंतु तब तक स्कूल के बच्चे स्कूल पहुंच गये थे। सुबह देर से जारी हुए स्कूल की छुट्टी के आदेश को लेकर अभिभावक काफी असमंजस में दिखे। मौसम विभाग की ओर से आज मेरठ के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed