फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manjil sister! mind bothering, please take action

मंजिल दीदी! परेशान कर रहा है मनचला, प्लीज उसे जेल भेज दो

Fri, 16 Feb 2018 05:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 Feb 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Manjil sister! mind bothering, please take action
एसएसपी से शिकायत करतीं छात्रा - फोटो : अमर उजाला
मंजिल दीदी! एक मनचला मुझे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर मेरे भाई को पीटता है। अमर उजाला अखबार में आपका फोटो देखा था। मुझे लगा कि आप हमारी मदद करेंगी। बृहस्पतिवार को स्कूल ड्रेस में एसएसपी मंजिल सैनी के पास पहुंची कक्षा नौ की छात्रा ने कार्रवाई की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा छोटे दो भाइयों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची। बहन भाई स्कूल ड्रेस में थे। तीनों को संतरी ने गेट पर रोक लिया। छात्रा फूट फूटकर रोने लगी और संतरी से बोली कि मंजिल दीदी से मिलकर ही जाऊंगी। छात्रा ने एसएसपी से कहा कि मंजिल दीदी! हमारी मदद करो। 
विज्ञापन


पढ़ें : एसओ की अश्लील हरकतों से महिला सिपाही तंग, SSP से कहा- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी खुदखुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा बोली, एक मनचला मुझको छेड़ता है और मेरे भाई को पीटता है। परिजनों ने थाना कंकरखेड़ा में जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। छात्रा ने कहा कि मैंने आपका फोटो अमर उजाला में देखा था। स्कूल में छात्राओं ने आपसे सवाल किए थे और आप उनका जवाब दे रही थीं। छात्रा की बात सुनकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा को फोन कर कहा कि मनचले को गिरफ्तार करो। नहीं तो तुम पर कार्रवाई करूंगी। 


अब तुम नहीं मनचला रोएगा
एसएसपी ने छात्रा को अपना सीयूजी और पर्सनल नंबर दिया। छात्रा से कहा कि तुम थाने जाओ, इंस्पेक्टर को सारी बात बताना। कोई नहीं सुने तो मुझे इस नंबर पर बताना। छात्रा रो रही थी। एसएसपी ने कहा कि चुप हो जाओ अब मनचला रोएगा। 

थाने में किया परिजनों ने समझौता
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया है कि छात्रा अपने भाइयों के साथ थाने आई थी। आरोपी लड़के को भी थाने बुलाया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे एसएसपी के पास गए थे, इसके बारे में उन्होंने नहीं बताया। मामूली सा विवाद था। हम पड़ोसी हैं। दोनों ने लिखित में समझौता कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed