फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School Vehicles Found Running Without Fitness and Insurance, Fire Extinguishers Expired

Saharanpur: बिना फिटनेस और बीमा दौड़ते मिले स्कूली वाहन, एक्सपायर अग्निशमन यंत्र भी मिले

Sat, 24 Jan 2026 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Jan 2026 11:58 AM IST
सार

सहारनपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ की कार्रवाई, 532 स्कूली वाहनों की जांच, बिना फिटनेस, बीमा और एक्सपायर अग्निशमन यंत्र मिलने पर 139 वाहनों के चालान।

विज्ञापन
School Vehicles Found Running Without Fitness and Insurance, Fire Extinguishers Expired
बसों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन विभाग की ओर से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली वाहन बिना फिटनेस, बीमा और एक्सपायर अग्निशमन यंत्र दौड़ते पाए गए। कमी मिलने पर 139 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम एमपी सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 15 से 21 जनवरी तक स्कूली वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 532 वाहनों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा उपकरण, फिटनेस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूली वाहनों में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र पाए गए।

विज्ञापन

इसके अलावा कई वाहन बिना फिटनेस और बीमा मिले। नियमों का उल्लंघन 15 स्कूल वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे व राजमार्गों पर अवैध रूप से खड़े 124 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
 
एक से 21 जनवरी तक हुई चालान की कार्रवाई
बिना हेलमेट   1499
बिना सीट बेल्ट  457
मोबाइल का प्रयोग   120
अवैध पार्किंग   250
नशे में वाहन चलाना   18
ओवरस्पीड  371
बिना फिटनेस  35
बिना प्रदूषण  16
बीमा  40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed