फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान को सजा का खौफ, बेटी पीहू से मिलने को बेचैन, जेल में गुमसुम; खाना-पूजा-पाठ किया कम

Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर मंगलवार को फैसला। जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान ने खाना और पूजा-पाठ कम किया है और बेटी पीहू से मिलने की इच्छा जता रही है।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan Anxious to Meet Daughter Pihu Ahead of Sentencing, Eats Less in Jail
कातिल साहिल, मुस्कान और मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला

देशभर में चर्चित मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को अदालत दोषी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सजा सुनाएगी। सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा के एलान पर सभी की निगाहें टिकी हैं। एक ओर दोनों की बेचैनी बढ़ने की बात सामने आई है, वहीं दूसरी ओर सौरभ की मां और भाई फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों दोषियों को फांसी देने की मांग की है।





जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल कम बोलने तथा एकांत में रहने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्कान ने अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव किए हैं। वह पहले की तुलना में कम खाना खा रही है और पूजा-पाठ भी कम कर दिया है। इस बीच उसकी सबसे बड़ी चिंता अपनी बेटी पीहू से मुलाकात को लेकर है।

Trending Videos
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan Anxious to Meet Daughter Pihu Ahead of Sentencing, Eats Less in Jail
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

बेटी पीहू से मिलने के लिए बार-बार जता रही इच्छा
जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलने के लिए काफी उत्सुक है। दोषी करार दिए जाने के बाद से जब भी बंदियों की परेड होती है या अधिकारी बैरकों का राउंड लेते हैं, वह बेटी से मिलने की इच्छा जताती है। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि उसके पास बच्ची का फोन नंबर या पता उपलब्ध नहीं है।

जेल मैनुअल के तहत बंदी अपने परिजनों को पत्र लिख सकती है। इसी व्यवस्था के अनुसार मुस्कान को भी पत्र लिखने की सुविधा दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, वह अपनी बेटी से मुलाकात के लिए परिजनों को पत्र लिख सकती है।

मुस्कान से मिलने के लिए अब तक कोई परिजन जेल नहीं पहुंचा है। वहीं, साहिल से मिलने के लिए उसका भाई आता रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, पहले साहिल की नानी भी उससे मिलने आती थीं, लेकिन पिछले डेढ़ सप्ताह से कोई नहीं आया है।

Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan Anxious to Meet Daughter Pihu Ahead of Sentencing, Eats Less in Jail
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंगलवार को सजा, पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी या कोर्ट में?
मुस्कान और साहिल को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी है। बुधवार को दोनों की सजा पर फैसला होना है। हालांकि, जेल प्रशासन के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं था कि दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा या अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित किया जाएगा।

जेल प्रशासन का कहना है कि अदालत से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। यदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी का आदेश मिलता है तो उसी माध्यम से पेश किया जाएगा। वहीं, अदालत में शारीरिक पेशी के निर्देश मिलने पर पुलिस और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। हत्या के बाद से दोनों जेल में बंद हैं। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद दोनों को दोषी करार दिया और अब सजा का एलान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan Anxious to Meet Daughter Pihu Ahead of Sentencing, Eats Less in Jail
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

जेल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मेडिकल स्टाफ कर रहा निगरानी
जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान और साहिल की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था सतर्क रखी गई है। महिला बैरक और साहिल सहित अन्य बंदियों के बैरक में सुरक्षाकर्मियों के साथ मेडिकल स्टाफ भी नियमित रूप से पहुंचता है। सीसीटीवी कैमरों और जेल कर्मचारियों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित निगरानी की जा रही है।

इसी मामले में दोषी करार दिए गए रविता और अमरदीप के व्यवहार को लेकर भी जेल प्रशासन ने जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, वे पहले से ही कम बोलते थे और अब भी अन्य बंदियों से कम बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बाकी दिनचर्या सामान्य रूप से चल रही है और उनसे मिलने आने वाले परिजनों की मुलाकात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हो रही है।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan Anxious to Meet Daughter Pihu Ahead of Sentencing, Eats Less in Jail
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
सजा के बाद दूसरी जेल में भेजने की प्रक्रिया
जेल प्रशासन ने बताया कि सजा के बाद बंदियों को दूसरी जेल में भेजने की प्रक्रिया जेल मैनुअल और उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार पूरी की जाती है। महिला बंदियों के स्थानांतरण के लिए निर्धारित महिला जेल में भेजने की व्यवस्था है, जबकि पुरुष बंदियों को संबंधित नियमों के अनुसार केंद्रीय जेल में भेजा जाता है। हालांकि, यह प्रक्रिया उपलब्ध स्थान, निर्धारित क्षमता और अन्य प्रशासनिक परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed