फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school owner was the thug

स्कूल का मालिक है कई करोड़ की ठगी का सरगना

Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
school owner was the thug
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी मैं अंबेडकर स्कूल में चल रहा था लॉटरी का सिस्टम जिसमें लोगों से की
परतापुर/मेरठ। परतापुर में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कृष्ण ग्रुप इंटरप्राइजेज लकी ड्रा के नाम से फर्जी तरह से एक कंपनी बताकर ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें संदिग्ध नंबर भी मिले हैं। पुलिस ने पवन गिरी के घर से आठ एलईडी, चिट फंड की रसीदें भी बरामद की हैं। पूरे मामले का मास्टर माइंड पवन के बडे़ भाई बबलू को बताया गया है। इस कंपनी में सबसे अधिक परतापुर व टीपीनगर क्षेत्र के लोग ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा के अनुसार जांच में सामने आया कि कृष्णा ग्रुप इंटरप्राइजेज लकी ड्रा और चिट फंड कंपनी के नाम पर यह ठगी की गई है। आरोपी पवन गिरी निवासी इटायरा ब्रजबिहार कालोनी स्थित वेलकम पब्लिक स्कूल का संचालक है। यह अपने को शिवसेना कार्यकर्ता बताता था और अब भाजपा नेता होने का रौब गालिब करता है। पवन ने लोगों को ठगने की कई स्कीम चला रखी हैं। पूर्व में पवन पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

करोड़ों के कारोबार में फंसे पांच हजार लोग
कुछ रुपयों और लॉटरी में निकलने वाले इनाम के लालच में लगभग पांच हजार लोग झांसे में आ गये। इस बात से लोगों ने रविवार को कार्यालय पर हंगामा कर दिया। बताया गया कि लाटरी का समय पंद्रह महीने का होता है। समय पूरा हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी लोगों को उनके द्वारा जमा की गई रकम का एक रुपया भी नही मिला। लगभग आठ करोड़ रुपयों के इस कारोबार में हजारों लोग अपनी धनराशि को गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से की थी शिकायत
परतापुर थाना क्षेत्र में लॉटरी के द्वारा ठगी का यह धंधा कई महीने से चल रहा है। ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर मामले को दबा दिया। रविवार को लोगों के हंगामा करने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक बोट के बाद बड़ा खुलासा
लोगों की गाढ़ी कमाई को चट करने वाली बाइक बोट कंपनी की तरह एक और कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। रकम दुगुनी करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने छापा मारा। इनाम में सफारी, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर, बाइक, एसी, फ्रिज देने का झांसा दिया जाता था।

करोड़ों की ठगी की
पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों की गिरफ्तार करने के साथ ही भारी संख्या में लकी ड्रा के कूपन बरामद किए हैं। यह गैंग करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। सीओ और इंस्पेक्टर प्रकरण में जांच कर रहे हैं। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed