फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School bus and ambulance stuck in traffic jam on Tehsil Road

तहसील रोड पर जाम में फंसी स्कूल बस और एंबुलेंस

Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
School bus and ambulance stuck in traffic jam on Tehsil Road
सरधना। तहसील रोड पर जाम में लगी वाहनों की कतार स्कूली बच्चे हुए परेशान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में प्रशासन के आदेशों के बावजूद प्रतिबंधित भारी वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को एक एंबुलेंस और स्कूल बस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया। इसके बाद राहत मिल सकी।
दौराला-बिनौली और तहसील रोड पर ओवरलोड ट्रक और धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां प्रतिदिन जाम का कारण बन रही हैं। कुछ दिन पूर्व एक ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील रोड पर दो घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। लोग घंटों फंसे रहे। वहीं, आगे निकलने की होड़ में दो वाहन आपस में टकरा गए, जिससे दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरवासियों की मांग पर एसएसपी ने भारी वाहनों की नगर में एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए। कुछ दिन तक स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाई लेकिन बीते कई महीनों से पुलिस की अनदेखी के कारण ओवरलोड वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। जाम की स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि चौकी के सामने लगे जाम को हटाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी, फिर भी देर शाम तक समस्या बनी रही। नगर में जाम की समस्या अब स्थायी संकट बनती जा रही है और नागरिकों को प्रतिदिन इससे जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरधना। तहसील रोड पर जाम में लगी वाहनों की कतार स्कूली बच्चे हुए परेशान। संवाद

सरधना। तहसील रोड पर जाम में लगी वाहनों की कतार स्कूली बच्चे हुए परेशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed