दलित हत्याकांड: ग्रामीणों का ऐलान, नहीं हुई कार्रवाई तो अपना लेंगे इस्लाम धर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित युवक की हत्या मामले में कठोर कार्रवाई न होने और लगातार हो रहे अत्याचार के चलते शोभापुर के ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है, कहा अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के सभी दलित इस्लाम धर्म अपना लेंगे। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशान से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
शोभापुर के दलित ग्रामीणों का आरोप है कि बवाल के बाद से लगातार पुलिस उन पर बेवजह अत्याचार कर रही है। सत्ता के दबाव में निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उन पर हमला करने के लिए लगातार गांव में घूम रहे हैं। गांव के दलितों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अत्यचार बंद नहीं हुए तो गांव के समस्त दलित धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म ग्रहण करेंगे।
वहीं, शोभापुर पहुंचे भाजपा नेता रणवीर सिंह राणा ने कहा कि फिल्म पद्मावती को लेकर लोग देश में बवाल करते हैं और आगजनी करते हैं। उन पर कोई करवाई नहीं फिर दलितों के भारत बंद के दौरान हुए बवाल में दलितों पर इतनी कठोर करवाई क्यों। अब वो जमाना नहीं जो कोई जुल्म सहेगा। योगी और मोदी दलितों के हितों की रक्षा करें।
दलित युवक को गोलियों से भून डाला था
मेरठ में कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में सरेशाम एक दलित युवक को उपद्रवी बताकर गोलियां बरसा भून डाला था। बताया गया था कि दोनों पक्षों में दो साल से रंजिश चल रही थी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव
पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी गोपी पारिया (35) पुत्र ताराचंद को कुछ लोगों ने बुधवार शाम को फोन करके बुलाया था। आरोप है कि गांव के बीच में मनोज, कपिल, आशीष और सुनील ने गोपीचंद पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें गोपी को छह गोलियां लगीं थी। वारदात की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स लेकर पहुंचीं थी। गंभीर रूप से घायल गोपी पारिया को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां तीन घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक उसके पिता ताराचंद ने बताया कि आरोपी मनोज गुर्जर शातिर अपराधी है। उसने उपद्रव के मामले में उसके बेटे गोपी पारिया और प्रशांत कुमार के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। उन पर तोड़फोड़, आगजनी और गोली चलाने का आरोप लगाया था। दो साल से मनोज और गोपी के बीच में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते मनोज ने माहौल बिगाड़ने के लिए उपद्रव का केस दर्ज कराया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/