फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sava lakh ke lehege

सवा लाख के लहंगे से सजेंगी दुल्हन

Sun, 13 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 13 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
sava lakh ke lehege
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी में सजने के लिए दुल्हन का पहला फोकस अपने लहंगे पर होता है। लहंगे पर तार की हर बारीकी से लेकर उसके रंग, स्टाइल को दुल्हन तसल्ली से एंजाय करती हैं। शादी के इस मौसम में दुल्हनें रॉयल लुक का रजवाड़ा एंब्रायडरी लहंगा चुन रही हैं। किनन वाला 15 कली का बार्बी लुक लहंगा भी खूब डिमांड में है। 5 किलो वजन से लेकर 10 किलो वेट का लहंगा शोरूम पर है। 15 हजार से सवा लाख का लहंगा शहर में उपलब्ध है।
विज्ञापन


सिरोस्की का वर्क भा रहा
लहंगे पर दाबका, नलकी और सिरोस्की का वर्क खूब पसंद किया जा रहा है। लहंगों को गुलदान, महल हाथी, डोली और झरोखों के डिजायन के साथ मॉडर्न टच दिया जा रहा है। फ्यूजन गाउन भी ब्राइड की पसंद है। लहंगे को फ्रॉक का फ्लपी लुक देने के लिए किनन का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। इसके कारण लहंगे का वजन 7 से 10 किलो तक है। लहंगे पर वेस्ट चेन, फुल स्लीव्स ब्लाउज में चूड़ियां अटैच, नैकपीस में नेकलेस अटैच करके ज्वैलरी लहंगा भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



हैवी कली लहंगा की डिमांड
दुल्हन अपने लिए 8 या 10 कली का लहंगा नहीं, बल्कि 15, 18 और 20 कली का लहंगा डिमांड कर रही हैं।  ज्यादा कली क ा लहंगा पहनने से लुक में काफी ग्रेस आता है। साथ ही लोअर पोर्शन का फैट भी कवर हो जाता है। बॉडी काफी फिगरेवल दिखती है। इसलिए दुल्हन ज्यादा से ज्यादा घेर का कलीवाला लहंगा डिमांड कर रही हैं। लहंगा पसंद करने के बाद उसमें अलग से कलियां जुड़वाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहंगे की कलियों पर फिगर डिजायन फिट
दुल्हन के बार्बी डॉल लहंगे में इस बार हाथी, घोड़ा, डोली, पालकी, मोर, श्रीकृष्ण, राम-सीता, राम दरबार, रुकमणि विवाह, पक्षी के फिगर डिजायन कराए जा रहे हैं। इसके अलावा महल, कंगूरे, किला, हवेलियाें, झरोखों का मॉडर्न टच भी दिया जा रहा है। ब्लाउज के बैक में इस तरह के मोटिव्स की डिमांड है। साथ ही दुपट्टे के साइड पर भी ऐसा वर्क है। एक ही ज्वैलरी पर फोकर कर ब्रॉड ईयरिंग के साथ लाइट नेकपीस लुक दिया जा रहा है।


ट्रेडिशनल, वेस्टर्न एक साथ
श्यामा श्याम साड़ीज के संचालक प्रदीप गुप्ता कहते हैं दुल्हन हैवी लहंगे के बजाय आरामदायक लहंगा चाहती हैं। इसमें ट्रेडिशनल डिजायन पर वेस्टर्न लुक चाहिए। इसलिए बॉर्बी और फ्रॉक लुक लहंगा है। ऑफ शोल्डर नेकलाइन के साथ घेरदार लहंगा है। कंट्रास्ट रंगों का चयन हो रहा है। अनारकली, फुलअंब्रेला, फुलअंब्रेला विद ट्रेल की डिमांड है।
 
टाइप 1- लाखा ज्वैलरी लहंगा

कीमत- 1 लाख 25 हजार
कलर- लाखा रेड, मैरुन, गोल्डन
वर्क - लाइक्रा, दाबका, पोत,स्टोन, मैटल चेन, नलकी
 
टाइप 2- रजवाड़ा लहंगा
कीमत- 75 हजार
कलर- ऑरेंज, पीच, रेड मिक्स
वर्क- मिरर, पर्ल, कुंदन, रेशम एंब्रायडरी
 
टाइप 3- सब्यसांची डिजायनर लहंगा
कीमत- 60 हजार
कलर- मैरुन, रेड, पिंक कंट्रास्ट
वर्क- रेशम, दाबका, स्टोन
 

टाइप 4- सिरोस्की लहंगा
कीमत- 45 हजार
कलर- आरेंज, पिंक, सनयैलो
वर्क- रेशम एंब्रायडरी, सिरोस्की, सीक्वेंस वर्क

टाइप 5- ब्राइड बार्बी लहंगा
कीमत- 35 हजार
कलर- रेड, ऑरेंज, पिंक, पीच, मैरुन, पर्पल
वर्क- रेशम एंब्रायडरी, नेट एंब्रायडरी, सिरोस्की, स्टोन, नलकी, दाबका, पर्ल वर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed