Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder: Muskaan's lawyer did something like this, Saurabh's mother's testimony could not happen

मेरठ का सौरभ हत्याकांड: मुस्कान की वकील ने किया कुछ ऐसा, नहीं हो सकी सौरभ की मां की गवाही, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 22 Jul 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

Saurabh Murder of Meerut: सौरभ की मां रेणू देवी की गवाही मंगलवार को कोर्ट में होनी थी। सौरभ की हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

विज्ञापन
Saurabh murder: Muskaan's lawyer did something like this, Saurabh's mother's testimony could not happen
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में सौरभ की मां रेणू देवी की मंगलवार को गवाही होनी थी, मगर मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन ने इसके लिए कोर्ट से समय मांग लिया। जिला जज ने अब रेणू देवी की गवाही के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सौरभ हत्याकांड का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू की गवाही हो चुकी है। बबलू की गवाही पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता बहस कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले ब्रह्मपुरी थाने के हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुए। मंगलवार को मृतक सौरभ की मां रेणू देवी की गवाही होनी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेल में बंद मुस्कान और साहिल शुक्ला की पेशी हुई। 
 
विज्ञापन

रेणू देवी की गवाही से पहले ही बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने गवाह से बहस के लिए तैयारी नहीं होने पर कोर्ट से समय मांग लिया। जिला जज ने उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए रेणू देवी की गवाही के लिए 28 जुलाई की तारीख नियत कर दी।
 

नीले ड्रम के हत्याकांड से है चर्चित
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में मर्चेंट नेवी में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ के में अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था। 3 मार्च की रात सौरभ की पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी थी। 

इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रहमपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

ये भी देखें...
UP News: दीवान पब्लिक, केएल और एमपीएस समेत मेरठ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जान लें सबके नाम    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed