फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case...the drug seller said, Muskaan had bought sleeping pills

Meerut News: सौरभ हत्याकांड...दवा विक्रेता ने कहा, मुस्कान ने खरीदी थी नींद की दवाई

Wed, 17 Sep 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case...the drug seller said, Muskaan had bought sleeping pills
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को अदालत में मुस्कान को दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी की गवाही हुई। उसने कहा कि मुस्कान उसकी दुकान पर नींद की दवाई लेने आई थी, इसके साथ एक बुजुर्ग भी था, जो उसे स्कूटी पर लेकर आया था। उल्लेखनीय है कि सौरभ की हत्या करने से पहले मुस्कान 3 मार्च को मकान मालिक के साथ स्कूटी पर जाकर मेडिकल स्टोर से नींद की दवा लेकर आई थी।
विज्ञापन

न्यायालय में मंगलवार को मुकदमे के ट्रायल के दौरान मुस्कान और साहिल शुक्ला की जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने अमित जोशी से मुस्कान की पहचान कराई। अमित ने कहा कि ये महिला उसकी दुकान पर एक बुजुर्ग के साथ स्कूटी पर आई थी। जो नींद की दवा लेकर गई थी। बचाव पक्ष के वकील ने पूछा, आपने नींद की दवा कैसे दे दी, जिस पर दुकानदार ने बताया कि मुस्कान ने मोबाइल फोन पर डॉक्टर का लिखा पर्चा दिखाया था। उसी आधार पर दवाई दी थी। अदालत ने अब 19 सितंबर की तारीख नियत की है, उस नीला ड्रम काटने वाले अशोक कुमार की गवाही के लिए उसे तलब किया है।
विज्ञापन

--------------
इन गवाहों के हो चुके बयान
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल और दवाई देने वाले दुकानदार अमित जोशी की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यह था हत्याकांड
मेरठ। लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed