फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Satran House captures the championship in Kabaddi

कबड्डी में सैटर्न हाउस का चैंपियनशिप पर कब्जा

Tue, 11 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Satran House captures the championship in Kabaddi
कबड्डी में सैटर्न हाउस का चैंपियनशिप पर कब्जा
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें होनहार खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैटर्न हाउस की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के सचिव जोगेंद्र चौधरी व विद्यालय सचिव संजय चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद कबड्डी का शुभारंभ हुआ। पहला मैच सैटर्न हाउस व जुपिटर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें सैटर्न हाउस ने बाजी मारी। दूसरे मैच में नेपच्यून हाउस ने अर्थ हाउस को हराया। फाइनल मैच नेपच्यून हाउस व सैटर्न हाउस के बीच खेला गया। इस खिताबी मैच में दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में सैटर्न हाउस ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जीत का परचम लहराया और ट्राफी के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। संजय चौधरी ने बच्चों को खेल का महत्व बताया। अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उमेश, विवेक, सागर, देवा, निखिल, हिमांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed