{"_id":"686d804a545378a96f04aef4","slug":"satish-was-beaten-to-death-after-a-quarrel-sardana-news-c-73-1-smrt1027-104494-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी पर सतीश की पटक-पटक कर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी पर सतीश की पटक-पटक कर की गई थी हत्या
विज्ञापन
सतीश की हत्या का आरोपी अतुल
जानीखुर्द। गांव कुराली निवासी सतीश की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि शराब के नशे में सड़क पर पटक-पटककर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी मृतक की जेब से 30 हजार रुपये भी निकाल ले गए थे।
गांव कुराली निवासी सतीश (42) पुत्र महिपाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 2 जुलाई को घर से जानी जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद सतीश का शव मेरठ-बागपत मार्ग पर समर्थ कॉलेज के पास पुलिस को मिला था। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे। पुलिस ने मृतक की मौत सड़क दुर्घटना में मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तीन दिन बाद ग्रामीणों ने जानी थाने पर उसकी हत्या कर रुपये लूटे जाने का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने सतीश की मौत की जांच शुरू की।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें पुलिस को मृतक सतीश जानी में शराब के ठेके पर दो युवकों के साथ शराब पीता दिखा। इसके बाद वह दोनों युवकों के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया। फुटेज में बाइक पर दिखे युवकों में से अतुल उर्फ मोनू निवासी गांव जटपुरा थाना रोहटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि सतीश शराब के ठेके पर बैठकर शराब पी रहे अतुल और आकाश से बात करने लगा। शराब का नशा होने पर अतुल और आकाश अपनी बाइक पर सतीश को उसके घर छोड़ने के लिए चल दिए। मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित समर्थ कॉलेज के पास किसी बात पर सतीश की आकाश से कहासुनी हो गई। आकाश और अतुल ने सतीश को सड़क पर पटकना शुरू कर दिया। इससे सतीश गंभीर रूप से घायल होने के साथ बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी उसकी जेब से रुपये निकालकर भाग गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अतुल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।