फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Bar Association election results held after the vote was canceled

वोट रद्द होने पर सरधना बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम रोका

Wed, 30 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sardhana Bar Association election results held after the vote was canceled
वोट रद्द होने पर सरधना बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम रोका
विज्ञापन

- अध्यक्ष और महामंत्री पद पर फिर से होंगे चुनाव, 30 को कार्यक्रम होगा जारी
- मेरठ बार के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा वोट गलत तरीके से डालने पर परिणाम रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन का मंगलवार को पहली बार पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मतदान संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान कुछ वोट रद्द होने को लेकर चुनाव परिणाम रोक दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दोबारा से चुनाव कराने की घोषणा की है। इसके अलावा अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव होने तक पूरी कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी गई है। चुनाव कार्यक्रम 30 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
सरधना बार एसोसिएशन की वर्ष 2020-21 की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। पहली बार हुए मतदान के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। बार अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, एडवोकेट ब्रजराज और ब्रजपाल सिंह एडवोकेट के बीच मुकाबला था। वहीं, महामंत्री पद के लिए सतबीर सिंह एडवोकेट, मोहन सिंह एडवोकेट, मनीष कुमार एडवोकेट, हरिकिशन मित्तल एडवोकेट और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार एडवोकेट भी चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव संपन्न होने के बाद करीब ढाई बजे मतगणना का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन में 138 वोट हैं, जिनमें से 133 वोट डाली गई। इन वोटों की गिनती में करीब चार घंटे से अधिक का समय लगा, लेकिन उसके बाद भी चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका। बार अध्यक्ष पद पर पूर्व बार अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से बढ़त बना ली थी। वहीं, महामंत्री पद पर कुछ वोट रद्द होने को लेकर विवाद पैदा हो गया। इनमें कुछ अधिवक्ता ऐसे थे, जिनकी मेरठ बार और सरधना बार दोनों में वोट हैं। जिसमें सरधना बार के अधिवक्ताओं द्वारा चुनाव के दौरान बैलट पेपर पर मुहर लगाई जा रही थी, जबकि कुछ अधिवक्ताओं ने अपनी पसंद के उम्मीदवार पर टिक का निशान लगा दिया। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बार अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक ही बैलेट पेपर था। महामंत्री पद पर बना विवाद अध्यक्ष पद तक भी जा पहुंचा। मतगणना के दौरान घंटो तक माथापच्ची चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे चुनाव अधिकारी पूर्व बार अध्यक्ष सैयद आरिफ अली ने मतदान स्थल के बाहर आकर घोषणा करते हुए कहा कि वोट रद्द होने को लेकर दोबारा से अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ जो अन्य पदों पर चुनाव संपन्न हुआ है, उनके चुनाव परिणाम की घोषणा भी बार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा के साथ की जाएगी। वहीं, चुनाव कार्यक्रम 30 दिसंबर दिन बुधवार को घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को दोबारा से चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। उसके अतिरिक्त कोई अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर नामांकन पत्र जमा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed