फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarafse din dhahare loot

सराफ से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

Fri, 12 Aug 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 12 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
sarafse din dhahare loot
लूट में घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
 शिवनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े सराफ पर दुकान में घुसकर हमला बोल दिया गया। आरोप है कि हमलावर ने 15 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। व्यापारियों ने पल्लवपुरम थाने पर हंगामा काटा तो पुलिस ने घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला लेनदेन का विवाद बताया है।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड आर्य नगर कॉलोनी निवासी ललित वर्मा की शिवनगर कालोनी में वर्मा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। ललित के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक बाइक से दुकान पर पहुंचा। दुकान में घुसते ही उसने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घायल करने के बाद दुकान से करीब आधा किलो सोना, एक किलो चांदी, अंगूठी समेत करीब 15 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गया। शोर मचने पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव ने घायल ललित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना घेरा, एसओ से नोकझोंक
वारदात के विरोध में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पल्लवपुरम थाना घेरकर हंगामा किया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विनीत अग्रवाल और एसओ पल्लवपुरम में नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। हालांकि उससे कोई जेवरात बरामद नहीं हुआ। इस दौरान महेंद्र प्रजापति, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विजय आनंद, सियाषु जैन, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का बुरा हाल
सराफ के पिता प्रताप सिंह और मां मीना देवी जब मौके पर पहुंचे तो बेटे को लहूलुहान देखकर उनका बुरा हाल हो गया। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान शिवनगर के दुकानदार भी जमा हो गए। सीओ दौराला ने दुकानदारों से घटना की जानकारी ली।


पुलिस बोली आपसी विवाद
सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार जलालपुर निवासी अरविंद उर्फ बिट्टू सैनी की लेनदेन के विवाद में सराफ से मारपीट हो गई थी। जबकि सराफ ने लूट का आरोप लगाया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दोनों के बयानों में विरोधाभास है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसओ के अनुसार यह लूट नहीं है। अरविंद ने सराफ के यहां पत्नी के जेवर गिरवी रखे थे। लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed