फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saradhna: Case Filed Against Arjuna Awardee Annu Rani and Boxer Sahil Bhardwaj Over Wedding Celebration Firing

Meerut: अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी और बॉक्सर साहिल भारद्वाज के शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, नवदपंती पर केस

Wed, 19 Nov 2025 04:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Nov 2025 04:43 PM IST
सार

सरधना में अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन साहिल भारद्वाज की शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Saradhna: Case Filed Against Arjuna Awardee Annu Rani and Boxer Sahil Bhardwaj Over Wedding Celebration Firing
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सरधना में अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी तथा नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन साहिल भारद्वाज के शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो मंगलवार रात वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि जयमाला के दौरान दोनों ने स्टेज पर दुनाली बंदूक से फायरिंग की।

विज्ञापन


अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मंच के आसपास मौजूद मेहमान घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। मेहमानों ने घटना को लापरवाही भरा कदम बताया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: मेरठ में दर्दनाक मौत: गहरी नींद में थे विभोर, कमरे से अचानक उठी लपटें! बिस्तर पर जले मिले हेड कॉन्स्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गाडस पैलेस रिसोर्ट में हुई। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों ने भव्य समारोह में वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। रिसोर्ट को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया था।

जैसे ही दूल्हा साहिल मर्सिडीज में पहुंचा, परिवार और रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुनों पर झूम उठे। पारंपरिक स्वागत हुआ और अन्नू के परिवार की महिलाओं ने गीत गाकर बारात का अभिनंदन किया।

इसी बीच हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पुलिस वीडियो और मौके की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed