{"_id":"6abe67bd70856e6d7b033d6b","slug":"sanyukt-vyapar-sangh-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1317714-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की चिंता का स्पष्ट संदेश है काला झंडा अभियान: नवीन गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की चिंता का स्पष्ट संदेश है काला झंडा अभियान: नवीन गुप्ता
विज्ञापन
... आज 17 हजार काले झंडे बांटे, कल भी चलेगा अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
व्यापारियों की समस्याओं, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ का शांतिपूर्ण काला झंडा अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सदर बाजार, सदर सराफ बाजार, सदर स्टेशनरी बाजार और सदर चौक बाजार में व्यापारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त व्यापार संघ ने दावा किया है 17 हजार काले झंडे वितरित किए गए हैं। विभिन्न बाजारों से लगातार मांग आ रही है और शुक्रवार को भी करीब 17 हजार झंडे और मंगवाए गए हैं। इनका भी वितरण किया जाएगा।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि काला झंडा अभियान व्यापारियों की गंभीर चिंता और आक्रोश का स्पष्ट संदेश है। सरकार और प्रशासन को प्रभावित व्यापारियों की बात सुनकर उनके भविष्य की स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान है लेकिन प्रभावित व्यापारियों से संवाद और उनके पुनर्वास की व्यवस्था के बिना आगे बढ़ना स्वीकार्य नहीं होगा।
महामंत्री संजय जैन ने कहा कि जिस तेजी से बाजारों से काले झंडों की मांग आ रही है। अब लगता है व्यापारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
सदर बुलियन व्यापारी अनिल जैन ने कहा कि सराफा बाजार के व्यापारियों को व्यापार और आजीविका को लेकर गंभीर चिंता है। कार्रवाई के साथ व्यापारियों के भविष्य और उससे जुड़े परिवारों व कर्मचारियों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
व्यापार मंडल सदर चौक बाजार के अध्यक्ष शम्मी सपरा ने कहा कि व्यापारी टकराव नहीं चाहते हैं । रोजी-रोटी और कारोबार की सुरक्षा को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। शासन और प्रशासन को बाजारों में आकर व्यापारियों की स्थिति समझनी चाहिए।
सदर स्टेशनरी मार्केट के महामंत्री सचिन जैन ने कहा कि कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यापारिक व्यवस्था, पुनर्वास और आजीविका की सुरक्षा का ठोस खाका सामने रखा जाए।