फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanyukt Vyapar Sangh

Meerut News: काला झंडा अभियान में बाजारों में लगाए गए झंडे, मांगा शांतिपूर्ण समर्थन

Wed, 07 Oct 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Vyapar Sangh
... व्यापारियों ने शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन

... नवीन गुप्ता ने झंडे उतारे जाने पर एसएसपी से जताई आपत्ति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित की ओर से व्यापारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे काला झंडा अभियान के तहत बुधवार को हापुड़ अड्डा, गोला कुआं, प्रहलाद नगर, जाटव गेट, भूमिया का पुल सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में काले झंडे लगाए। अभियान में व्यापारियों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिन में लगाए गए काले झंडे रात में उतारे जा रहे हैं। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। इस संबंध में एसएसपी से बातचीत कर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध व्यापारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। झंडों को जबरन नहीं हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन ने कहा कि अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण है। व्यापारी अपनी समस्याओं और भविष्य को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ के व्यापारियों की एकजुटता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री सुनील रिठानी ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों ने जिस तरह काले झंडे लगाए हैं उससे उनकी एकजुटता सामने आई है। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और उनका समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए।

गोला कुआं व्यापार संघ के महामंत्री मेहुल रस्तोगी ने कहा कि गोला कुआं सहित आसपास के बाजारों के व्यापारी संयुक्त व्यापार संघ के साथ मजबूती से खड़े हैं। विरोध शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य अपनी मांगों को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाना है। व्यापारी विवाद नहीं चाहते लेकिन अपनी आवाज उठाने से पीछे भी नहीं हटेंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंत्री संजीव जिंदल, अनुज सिंगल, विकास गिरधर, सरताज गाजी, सोहेल, अंकित, सोहेब अंसारी, सुभान कुरैशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed