फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjeev Jeeva murder case: Lucknow Police formalizes attachment of property of most wanted Badan Singh Baddo

संजीव जीवा हत्याकांड: पांच लाख के इनामी बद्दो की संपत्ति पर हुई कुर्की की औपचारिकता, पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2024 11:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 11:47 PM IST
सार

Meerut News : लखनऊ पुलिस ने सोमवार को पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे के घर के मलबे पर कुर्की की कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की। कुछ समय पहले बद्दो के मकान की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
Sanjeev Jeeva murder case: Lucknow Police formalizes attachment of property of most wanted Badan Singh Baddo
मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो

विस्तार

मेरठ में पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे के घर के मलबे पर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की गई। इससे पहले बद्दो के मकान की कुर्की के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था।

विज्ञापन

इसके बाद से उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम आदि की पोस्ट के जरिए विदेश में आ रही है। बद्दो की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस जब्त कर चुकी हैं। बद्दो कई बार पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है। हाल ही में पांच जनवरी को बद्दो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की थी।

लखनऊ पुलिस ने कुछ महीने पहले बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि बदन सिंह बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस मामले में लखनऊ पुलिस की तरफ से बेरीपुरा में बद्दो के ध्वस्त मकान के मलबे पर कुर्की की कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की गई है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन

टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस की तरफ से बयासी के बाद तिरासी की कार्रवाई की औपचारिकता की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed