फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjay Panwadi became the regional president of the RLD farmer cell.

Meerut News: संजय पनवाड़ी बने रालोद किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Sun, 31 May 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Panwadi became the regional president of the RLD farmer cell.
दौराला - रालोद नेता संजय पनवाड़ी का स्वागत करते रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित नेता संजय पनवाड़ी को किसान प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष (हस्तिनापुर क्षेत्र) मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।


सिवाया टोल प्लाजा पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संजय पनवाड़ी का फूलमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं का काफिला दौराला पहुंचा, जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पनवाड़ी गांव में संजय के आवास पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। संजय ने केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इसे दौरान संजय, विवेक, अभिमन्यु, कुलवंत, जहीर, अंजू, रीना, सरला, दिलप्रीत, विनय, प्रताप, मोनू, सोनू, भोलू, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed