फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitation workers staged a sit-in protest following a dispute with the family of a former employee.

Meerut News: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे

Wed, 22 Jul 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a sit-in protest following a dispute with the family of a former employee.
दौराला - अभद्रता करने पर दौराला ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : संवाद
- विकास खंड परिसर में पक्षियों को दाना डालने पर हुआ विवाद, खंड विकास अधिकारी से भी की अभद्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला विकास खंड परिसर में बुधवार को सफाई कर्मचारियों और ब्लॉक के पूर्व कर्मचारी के परिवार के बीच हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज सफाई कर्मचारी ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने पूर्व कर्मचारी सावन कुमार उर्फ बड़ा बाबू को परिसर से हटाने की मांग की। कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
बुधवार सुबह जोगिंदर कुमार, विनोद कुमार, संदीप, पूजा और बबली आदि कई सफाई कर्मचारी विकास खंड परिसर में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व कर्मचारी सावन कुमार की बहन परिसर में पक्षियों को दाना डालने लगीं। सफाई कर्मचारियों ने उनसे कहा कि सफाई कार्य चल रहा है, इसलिए दाना छत पर डाल दें ताकि परिसर दोबारा गंदा न हो। आरोप है कि इस बात पर सावन कुमार की बहन नाराज हो गईं और सफाई कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगीं। उन्होंने अपने भाई सावन कुमार को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि सावन कुमार ने जोगिंदर कुमार सहित अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और दुर्व्यवहार किया। सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी रामकुमार से शिकायत की। खंड विकास अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सावन कुमार से आपत्ति जताई। सावन कुमार ने खंड विकास अधिकारी के साथ भी अभद्रता की। सफाई कर्मचारी एकजुट होकर विकास खंड परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सावन कुमार को ब्लॉक परिसर से हटाया नहीं जाता और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की बात सुनी गई। सावन कुमार को ब्लॉक परिसर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed