{"_id":"68c9938b55b183d7eb002fdc","slug":"sanatan-dharma-is-a-symbol-of-peace-and-love-youth-should-know-the-mythological-history-of-india-sahajanand-maharaj-meerut-news-c-72-1-mrt1061-140697-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर सहित अन्य केंद्रों के लिए...\nसनातन धर्म शांति व प्रेम का प्रतीक : सहजानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर सहित अन्य केंद्रों के लिए... सनातन धर्म शांति व प्रेम का प्रतीक : सहजानंद महाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। हाईवे स्थित योगीपुरम कॉलोनी में मंगलवार को अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शाकम्भरी पीठाधीश्वर महंत सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज सोबीर नागर व विनय सिंह के घर पहुंचे। सनातन धर्म से अच्छा और कोई धर्म नहीं है। उन्होंने युवाओं को पौराणिक इतिहास से जुड़ने का आह्वान किया।
मध्यप्रदेश से सहारनपुर जाते हुए मंगलवार को महंत सहजानंद महाराज योगीपुरम कॉलोनी में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सनातन धर्म कभी किसी को ऊंचा-नीचा नहीं दिखाता। उन्होंने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के द्वारा महिलाओं और पुरुषों पर दिए गए बयान का समर्थन किया। इंटरनेट मीडिया पर माताओं और बहनों पर भद्दे कमेंट नहीं करना चाहिए। महाराज ने कहा कि संत सभी को एक दृष्टि से देखते हैं, उनकी नजर में कोई बड़ा छोटा नहीं होता। संत धर्म प्रेमियों से भगवान के नाम का स्मरण करने को कहते हैं। साथ ही कहा कि युवा अपने माता-पिता की सेवा उसी तरह करें, जैसे एक भक्त अपने भगवान का स्मरण करता है। तभी उस पुत्र का जीवन सार्थक होगा। इस दौरान नबाव सिंह लखवाया, भारत भूषण प्रजापति, कविंद्र शर्मा, वैभव नागर, अर्पण सिंह आदि मौजूद रहे।