{"_id":"5b98241f867a557ea77ac09f","slug":"samshaan-ghat-ko-lekar-vidhayak-se-mile-gramin","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा श्मशान घाट की भूमि पर एमडीए ने डाल दी मिट्टी, शवों को दफनाने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा श्मशान घाट की भूमि पर एमडीए ने डाल दी मिट्टी, शवों को दफनाने में हो रही दिक्कत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
ग्राम नंगलाताशी के लोगों ने बच्चा श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को लोकर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से मुलाकात की। गांव वालों ने बताया कि गांव की बच्चा श्मशान घाट की की भूमि पर एमडीए ने मिट्टी डाल दी और वहां लगा बोर्ड भी उखाड़ के फेंक दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आसपास अन्य कोई भूमि भी श्मशान घाट के लिए नहीं है, ऐसे में गांव के लोगों को मृत बच्चों के शव को दफनाने में दिक्कत हो रही है। गांववासियों ने कैंट विधायक से जल्द से जल्द बच्चा श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गांव के अरविन्द, जगत सिंह, हरिश्चन्द्र, शेर सिंह, सतपाल, बिजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन