फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samples of 250 people in Balwant Anklev

बलवंत एंकलेव में 250 लोगों के सैंपल लिए

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Samples of 250 people in Balwant Anklev
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित बलवंत एंकलेव में कोरोना के नए स्ट्रेन के चार मरीज और मिलने के बाद से हड़कंप मचा है। शुक्रवार देर रात से ही मुख्य गेट बंद कराया गया तो शनिवार सुबह से पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र में नया स्ट्रेन मिलने के बाद से बीते पांच दिनों से कॉलोनी का मुख्य गेट बंद होने और पुलिस तैनात होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को कॉलोनी की चार महिलाओं में नए स्ट्रेन की पुष्टि होने पर पड़ताल में मुख्य गेट तो खुला था ही, पुलिस भी गायब थी। इस लापरवाही को प्रमुखता से उठाया गया तो शनिवार सुबह से ही सभी व्यवस्थाएं बननी शुरू हो गईं। पल्हैड़ा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनीस अहमद ने कॉलोनी में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक 250 लोगों के सैंपल लिए। रविवार को भी 20-25 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

सभी के नेगेटिव आने पर खुलेगा गेट
बलवंत एंकलेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश गिरी ने बताया कि कालोनी में जबसे मरीज मिले हैं, कोई बाहर नहीं जा रहा है। कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। शनिवार को जिन 250 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उनकी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही मुख्य गेट खोला जाएगा, क्योंकि अगर आगे भी मरीज निकले तो खतरा और भी बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को लांच की तैयारी, कल 70 स्थानों पर पूर्वाभ्यास
मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार 16 जनवरी को वैक्सीन लांच करने की तैयारी कर रही है। महानगर में टीकाकरण की शुरुआत कब होगी, अभी यह तारीख तय नहीं की गई है। वहीं, सोमवार को जिले में 70 स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी 6 लोगों की जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले नौ लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। महानगर में टीकाकरण कब से शुरू होगा, अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख नहीं मिली है। ब्यूरो
--
एक और मौत, तीन छात्रों समेत 13 नए मरीज मिले
मेरठ। कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार कम होती जा रही है। शनिवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले, जबकि कसेरू बक्सर निवासी 58 साल की महिला की मौत हो गई। नए मरीजों में महिलाएं, छात्र और नौकरीपेशा आदि हैं। तीन विद्यार्थी सनातन धर्म ब्वॉयज इंटर कॉलेज लालकुर्ती में पढ़ते हैं। यहां 53 की एंटीजन जांच में ये संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा 100 लोगों के सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बाद में आएगी। ये मरीज आनंदपुरी, सैनिक विहार, कंकरखेड़ा, नेहरू नगर, कसेरूबक्सर, शास्त्री नगर, प्रभात नगर और बुढ़ाना गेट आदि के हैं। ब्यूरो
-----
संत विहार व बलवंत एंकलेव के संक्रमित परेशान
मेरठ। संत विहार और बलवंत एंकलेव में मिले कोरोना संक्रमित मरीज परेशान हैं। खासकर जिन लोगों में दूसरा स्ट्रेन मिला है, उनका कहना है कि लोग उनके परिवार को अब अलग नजर से देख रहे हैं। उनमें कोई लक्षण नहीं थे, इसके अलावा उन्हें अभी तक दूसरे स्ट्रेन की रिपोर्ट भी नहीं मिली है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। ब्यूरो
---
नए स्ट्रेन के नौ मरीज, लक्षण किसी में नहीं
मेरठ। कोरोना के नए स्ट्रेन के अब तक मिले नौ मरीजों में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इनमें ब्रिटेन से आए दंपती और उनकी ढाई साल की बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
शुक्रवार को बलवंत एंकलेव की जिन चार महिलाओं में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई, उनमें दो महिलाओं का इलाज सुभारती और दो का आनंद अस्पताल में चल रहा है। ये महिलाएं संत विहार निवासी परिवार के संपर्क वाली हैं। हालांकि बच्ची की बलवंत एंकलेव निवासी बुआ की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। एहतियातन उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। वहीं, ब्रिटेन से आए परिवार ने बलवंत नगर में किटी पार्टी की चर्चा को गलत बताया। जिला सर्विलांस अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि एक तरफ बिना लक्षण का स्ट्रेन होना खतरनाक है, क्योंकि इससे कोई भी संक्रमित हो सकता है। दूसरा यह भी है कि स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा है, क्योंकि इससे कोई दिक्कत नहीं हो रही है। ब्यूरो

------
यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में आज होगा सैनिटाइजेशन
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों में रविवार को सैनिटाइजेशन होगा। विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से मास्क के लिए प्रतिबंधित करें, हैंड वॉश और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक दशा में पालन करें। ऐसा नहीं पाया जाता है तो इस दशा में संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed