फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party protest at Bacha Park, clash with police, worker unconscious

Meerut: बच्चा पार्क पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, एक कार्यकर्ता बेहोश

Mon, 25 Aug 2025 01:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 01:32 PM IST
सार

मेरठ के बच्चा पार्क पर नगर निगम के खिलाफ समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन बवाल में बदल गया। पुलिस से धक्का-मुक्की में एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। इस दौरान जाम लग गया और बाद में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Samajwadi Party protest at Bacha Park, clash with police, worker unconscious
सपा पार्षदों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नगर निगम के खिलाफ बच्चा पार्क पर सोमवार को समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन तनावपूर्ण माहौल में पहुंच गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपा पार्षद और कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल नगर निगम की ओर कूच करना शुरू किया।

विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, एक कार्यकर्ता बेहोश
जैसे ही सपा कार्यकर्ता निगम की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। झड़प के दौरान एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया, जिससे माहौल और गरमा गया। बच्चा पार्क पर भारी भीड़ जुटने से यातायात बाधित हुआ और भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ नगर निगम में बवाल: कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने, बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हंगामे के बाद सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर निगम पर भ्रष्टाचार, जीआईएस सर्वे में गड़बड़ियों, सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था और सदन में निगम अधिकारियों द्वारा महापौर व पार्षदों के अपमान जैसी शिकायतें दर्ज कराई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed