फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Municipal employees and councillors protest against Nigam, chaos at Bacha Park with SP councillors

मेरठ नगर निगम में बवाल: कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने, बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का हंगामा

Mon, 25 Aug 2025 12:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

मेरठ नगर निगम में हंगामा बढ़ता जा रहा है। नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पार्षद और कर्मचारी एक-दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए। सोमवार को निगम की तालाबंदी की घोषणा की गई थी, वहीं बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Meerut: Municipal employees and councillors protest against Nigam, chaos at Bacha Park with SP councillors
सपा पार्षदों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में भिड़ंत से विवाद इतना बढ़ा कि बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। वहीं सोमवार को सपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने नगर आयुक्त और ठेकेदार का फोटो लहराते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने बंदर-शेर की कहानी सुनाकर नगर आयुक्त पर निशाना साधा। इस दौरान माहौल इतना गरमा गया कि नगर आयुक्त बैठक छोड़कर चले गए और महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'फिल्म देखने चलें… तुम्हें तीन साल से चाहता हूं!- छात्रा से बोला अधेड़, बीच सड़क पर भीड़ ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Municipal employees and councillors protest against Nigam, chaos at Bacha Park with SP councillors
सपा पार्षदों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी संगठनों ने तालाबंदी की दी चेतावनी
विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ और जलकल की संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार सुबह से निगम मुख्यालय की तालाबंदी की घोषणा की है। अफसरों ने संभावित टकराव को देखते हुए निगम परिसर में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।

बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का प्रदर्शन
इसी बीच बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों और उनके कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। सपा पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पारदर्शी कामकाज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed