सपा की साइकिल यात्रा: मेरठ में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश बोले- भाजपा के एजेंट हैं औवेसी
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि। साइकिल यात्रा तीनों तहसीलों मेरठ, सरधना और मवाना में निकाली गई। इसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को साइकिल यात्रा निकाली। मेरठ में पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक स्वामी ओमवेश ने समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी ओमवेश ने कहा कि औवेसी भाजा के एजेंट हैं। भाजपा ही उनको उत्तर प्रदेश को चुनाव लड़वा रही है। उसका मकसद मुस्लिम वोट काटना है। लेकिन ऐसा नहीं होगा।
पांच अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा के जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। इसके माध्यम से लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, पंचायत चुनाव में मनमानी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। सांसद मोहम्मद आजम खान को भाजपा द्वारा फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के विरोध में समाजवादी लोग अपनी आवाज उठाई।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि। साइकिल यात्रा तीनों तहसीलों मेरठ, सरधना और मवाना में निकाली गई। इसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्य को नष्ट करने के लिए आमादा है, लोगों को यह बताया जा रहा है।
हस्तिनापुर से निकाली गई सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अंबेडकर मार्केट में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी मौजूद रहे।
ग्राम खजूरी में पूर्व मंत्री सपा नेता प्रशांत गौतम के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को रवाना करने के बाद स्वामी ओमवेश समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
भाजपा के एजेंट हैं ओवैसी: स्वामी ओमवेश
पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश का कहना है कि ओवैसी भाजपा के एजेंट हैं। भाजपाई ही उनको उत्तर प्रदेश को चुनाव लड़वा रही है। मुस्लिम वोट काटना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आजम खां को सरकार ने फसाया है। सपा 400 से ज़्यादा सीटें लाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। साइकिल यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।