फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salute to Chaudhary Charan Singh

Meerut News: चौधरी चरण सिंह का किया नमन

Thu, 28 May 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Salute to Chaudhary Charan Singh
फोटो समाचार
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट मलिक ने चौधरी चरण सिंह पार्क स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
उन्होंने प्रतिमा पर तिलक, आरती और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सम्राट मलिक ने कहा कि वो किसान मसीहा थे। उन्होंने हमेशा किसान हित को सर्वोपरि रखा और ईमानदार व सादगीपूर्ण राजनीति की मिसाल पेश की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान हितैषी सोच का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा प्रेरणा के रूप में याद रखेंगी।
विज्ञापन


चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने साझा किए स्मरण
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रालोद नेता चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने अपने दादा चौधरी सूरजमल सिंह नंबरदार के हवाले से उनसे जुड़े कई महत्वपूर्ण संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह का उनके दादा से गहरा आत्मीय और पारिवारिक संबंध था। वो जब भी बागपत के छपरौली विधानसभा में आते थे, तो गांवों की चौपालों पर सीधे किसानों के बीच बैठते थे। वे कासिमपुर खेड़ी में चौधरी सूरजमल सिंह नंबरदार, किशनपुर बराल में ओमप्रकाश सरपंच, बूढ़पुर में चौधरी प्रताप सिंह एवं रणबीर सिंह चौधरी, तथा लूम्ब, तुगाना, सूप और छपरौली में सहदेव सिंह के यहां रुकते थे। यहां वे किसानों की समस्याएं सुनते और समाधान सुझाते थे। यही उनकी राजनीति की सबसे बड़ी पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed