{"_id":"59823d094f1c1b1b738b4594","slug":"sales-man-dead-body-highway-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन का शव रखकर जाम किया हाईवे, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन का शव रखकर जाम किया हाईवे, जमकर हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमन गैस एजेंसी के सेल्समैन की हत्या के बाद परिजनों ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर एजेंसी मालिक को बुलाने की मांग की। सूचना पर सीओ सदर देहात और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। कुछ देर बाद थाने पहुंची एजेंसी की मालकिन ने मृतक परिवार को दो लाख का चेक और पत्नी को नौकरी देने की बात कही। तब जाकर परिजन हाईवे से हटे।
विज्ञापन
गंगानगर आई ब्लॉक निवासी अनिल पुत्र लखमीचंद भावनपुर में रमन गैस एजेंसी पर सेल्समैन था। मंगलवार दोपहर बाइक सवार चार बदमाशों ने एजेंसी के ऑफिस में घुसकर अनिल को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव गंगानगर ले आए और डिवाईडर रोड के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी शीतल व कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं सड़क पर त्रिपाल लगाकर बैठ गईं। हाईवे जाम की सूचना पर तुरंत गंगानगर, इंचौली, भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर परिजन हाईवे से नहीं हटे। मौके पर गैस एजेंसी मालकिन को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज और एसडीएम सदर सुभाष बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शव हाईवे से हटवाकर किनारे रखवाया। करीब आधे घंटे हाईवे जाम रहा। इस दौरान थाने पर पहुंची एजेंसी की मालकिन नलिनी अहलूवालिया ने परिजनों से बात की। उन्होंने मृतक के बच्चों के नाम दो लाख रुपये का चेक और पत्नी को नौकरी देने की बात कही। एसडीएम ने भी सरकारी सहायता दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
ट्रक में आग लगा दो
जाम के दौरान रमन गैस एजेंसी पर गैस से भरे सिलेंडर लेकर जा रहा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ट्रक को भीड़ ने रोक लिया। भीड़ से कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने के लिए आवाजें लगाईं। लेकिन पुलिस ने भीड़ को समझाया। उसके बाद ट्रक को जाने दिया गया।