फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saleem Born in Hindu family at Shamli, but now wants to return to former religion

हिंदू धर्म में वापसी चाहता है सलीम, शिकायत कर जताया था जान को खतरा, नहीं मिली सुरक्षा

Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saleem Born in Hindu family at Shamli, but now wants to return to former religion
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में एक युवक ने परिवार सहित हिंदू धर्म में वापसी करने की इच्छा व्यक्त करने पर मोहल्लेवासियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी सुरक्षा नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया, उन्होंने लिखित में युवक के धर्म बदलने पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। 

विज्ञापन

 
मोहल्ला सरवरपीर कॉलोनी निवासी सलीम (वर्तमान नाम) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका जन्म हिंदू समाज में हुआ था। उस समय उसका नाम सुशील था। माता-पिता के निधन के बाद उसे ट्रक चालक सबदर ने अपने पास रख लिया था और उसका नाम सलीम रख दिया था। 
विज्ञापन


सलीम के मुताबिक वह अब अपने हिंदू धर्म में वापसी करना चाहता है, लेकिन मोहल्ले के लोग उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिंदू परिवार में जन्म, मुस्लिम दंपती ने किया पालन, अब युवक चाहता है घर वापसी

वहीं इस मामले में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है और जिन लोगों पर धमकी देने का आरोप है, उन्होंने लिखकर दिया है कि उन्हें युवक के धर्म बदलने से कोई आपत्ति नहीं है और न ही उन्होंने किसी तरह की धमकी दी है। 

सीओ ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों को युवक को किसी भी तरह से धमकाने या परेशान न करने की हिदायत दी है। इसके बाद से किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया है, जिसके चलते अभी युवक को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। उधर, सलीम ने बताया कि वह बुधवार को अपने किसी काम से दिल्ली आया हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed