फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sakhi saheli programme complited

सखी सहेली प्रशिक्षण का समापन

Wed, 01 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
sakhi saheli programme complited
बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित सखी सहेली प्रशिक्षण समापन पर किशोरियों को दिया गया सामान। - फोटो : MAWANA
मवाना। बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में आयोजित सखी-सहेली योजना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया। योजना के अंतर्गत 11 से 14 साल तक स्कूल न जाने वाली किशोरियों को गठित वीरांगना दलों में से 4 सखी और 8 सहेली का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रुप से किशोरी स्वास्थ्य, किचन, गार्डनिंग, किशोरी पोषण के बारे में बताया वहीं जीवन कौशल, लिंग भेद, विवाह की सही उम्र, शारीरिक व्यायाम का महत्व बताया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी ने बताया कि संपूर्ण सशक्तिकरण ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण के स्थान पर किशोरियों को फलदार पौधा, बीज, कपड़ा, पोषण पोटली, आयरन व केलशियम की गोलियां, सेनेट्री नैपकिन आदि वितरित किए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्रत्येक किशोरी को 150 रुपये दिए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद, खंड विकास अधिकारी गोपाल, एडीओ विनोद सिरोही, इंद्रपाल सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर, अनीता शर्मा, शशि व ऊषा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed