फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sahil and Muskan killed my son

साहिल और मुस्कान ने ही मेरे बेटे की हत्या की

Tue, 29 Jul 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sahil and Muskan killed my son
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में सोमवार को मृतक की मां रेणू देवी के न्यायालय में गवाही हुई। रेणू ने न्यायालय में दोनों आरोपियों सौरभ की पत्नी मुस्कान व उसके प्रेमी साहिल की पहचान कर कहा कि ‘इन्होंने ने ही मेरे बेटे की हत्या की है’। गवाही के दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में सबसे पहले मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू की गवाही हो चुकी है। बबलू की गवाही पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता बहस कर चुके हैं। वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार की भी गत सोमवार को कोर्ट में गवाही हो चुकी है। सोमवार को तीसरी गवाह सौरभ की मां रेणू देवी की न्यायालय में गवाही हुई। उनके बयान दर्ज होने पर बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने जिरह की। जिला जज ने इस केस में जिरह के लिए मंगलवार की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

------
यह था हत्याकांड
मेरठ। लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में मर्चेंट नेवी में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। पांच मार्च को दोनों आरोेपी घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौटकर आए थे। 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed