{"_id":"5916c2374f1c1b1d68852b5e","slug":"saharanpur-will-stop-the-fire-ajay-anand-handled-adg-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी की पोस्टिंग से लगेगी क्राइम पर लगाम, 8 माह आईजी और 4 माह डीआईजी रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी की पोस्टिंग से लगेगी क्राइम पर लगाम, 8 माह आईजी और 4 माह डीआईजी रहे
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 13 May 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
मेरठ जोन में एडीजी अजय आनंद
मेरठ जोन में एडीजी की पोस्ट देने से अपराधों में कमी आने की उम्मीद है। रेंज में भी आईजी का पद मिलने से अपराधों पर निगरानी बढे़गी। एडीजी मेरठ जोन के अंतर्गत मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिले रहेंगे। जबकि आईजी रेंज के अधिकार क्षेत्र में शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को छोड़कर बाकी जिले रहेंगे। ये तीनों जिले डीआईजी रेंज सहारनपुर केएस इमेनुएल संभालेंगे। वहीं, यह भी चर्चा रही कि सहारनपुर बवाल को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
8 माह आईजी और 4 माह डीआईजी रहे
अजय आनंद मेरठ में तीन सितंबर 2016 को आईजी पद पर तैनात हुए थे। एक जनवरी 2017 को उनका एडीजी पद पर प्रमोशन हुआ था। उनके आठ महीने के कार्यकाल में बड़ी घटना सहारनपुर बवाल बताया गया। नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजी से सहारनपुर बवाल पर जवाब भी मांगा था। वहीं, केएस इमेनुएल गाजियाबाद में एसएसपी थे। चार महीने पहले ही वह प्रमोशन पाकर डीआईजी रेंज मेरठ बने थे।
विज्ञापन