फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Six new corona positives have been found including nephew of SDM

एसडीएम का भांजा समेत 21 मिले कोरोना पॉजिटिव, तहसील को कराया सैनिटाइज, मचा हड़कंप

Tue, 07 Jul 2020 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Six new corona positives have been found including nephew of SDM
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट में एसडीएम दीप्ति देव का भांजा सहित आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को ही वह दिल्ली से एसडीएम के पास पहुंचा था। तबीयत खराब होने पर टेस्ट कराया गया। वहीं रात करीब 12 बजे रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे पिलखनी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया। वहीं आनन-फानन में रात में ही पूरी तहसील सैनिटाइज कराई गई। एसडीएम आवास वाला एरिया भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, बिजनौर जिले में पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 354 हो गई है। नए मरीजों में एक महिला और 11 वर्षीय अफजलगढ़ निवासी एक किशोर भी शामिल है। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में 108 सक्रिय केस हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले सोमवार को सहारनपुर में कोरोना के 16 नए संक्रमित सामने आए थे। इनमें दो लोग आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के परिवार से हैं, जिनमें मंत्री का छह वर्षीय पौत्र और एक घर का नौकर शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली में मुठभेड़, गोली लगने से 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, अब खुलेगा कपिल की हत्या का राज


चिकित्सा विभाग ने मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के करीब 18 लोगों के सैंपल लिए थे। पत्नी और बेटे की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव निकली थी। सोमवार को छह वर्षीय पौत्र और घर पर काम करने वाले 23 वर्षीय नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

इसके बाद से परिवार में दहशत की स्थिति है। इनके अलावा चार लोग नानौता के मोहल्ला सुनारो वाली गली के संक्रमित आए हैं, जो एक ही परिवार के हैं। सुनारो वाली गली में अभी तक एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सहारनपुर शहर के शारदानगर में भी चार लोग पॉजिटिव आए हैं। यह भी एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीन लोग देवबंद के पठानपुरा, वेदविहार और मोहल्ला लहसवाड़ा के हैं। इनमें एक व्यक्ति किराना व्यापारी का बेटा है, जबकि दूसरा अस्पताल का स्टाफ सदस्य है। तीसरा व्यक्ति श्मशान घाट पर रहता है। एक व्यक्ति सहारनपुर शहर के गोटेशाह का रहने वाला है। पॉजिटिव निकले सभी 16 लोगों को कोविड अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 454 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 369 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 84 एक्टिव मरीज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed