फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A prize crook have injured and arrested in encounter at Shamli

शामली में मुठभेड़, गोली लगने से 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, अब खुलेगा कपिल की हत्या का राज

Tue, 07 Jul 2020 12:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A prize crook have injured and arrested in encounter at Shamli
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि बदमाश के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि थानाभवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद हसनपुर लुहारी मार्ग पर मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश 11 जून को जलालाबाद कस्बे में हुए कपिल कौशिक हत्याकांड का वांछित आरोपी है। आरोपी ने अपना नाम साजेब निवासी तीतरो बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में मिली हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की लोकेशन, तलाश में जुटे अफसर, चेकिंग अभियान जारी

पुलिस ने कपिल कौशिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि यह वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। उसके बाद ही वारदात का खुलासा होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed