फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, two young men sexually assaulted on little girl

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में फेंककर आरोपी फरार

Sat, 01 Dec 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, two young men sexually assaulted on little girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में दो युवकों ने एक किशोरी को घर से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बदहवास हालत में आरोपी उसके घर के आगे फेंककर फरार हो गए। बाद में आक्रोशित ग्रामीण किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


घटना यमुना खादर क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार रात को 15 वर्षीय लड़की अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उसके परिजन दूसरे कमरे में अलग सो रहे थे। रात करीब एक बजे गांव के ही युवक हथियारों के बल पर किशोरी को जबरन उठा ले गए। अपहरण के बाद आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार तड़के आरोपी युवक किशोरी को बदहवास की हालत में उसके घर के बाहर फेंककर भाग गए। किशोरी को घर के बाहर पड़ी देख परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी ने आपबीती बताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

उधर, परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीण किशोरी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed