दर्दनाक हादसा: किशोर सहित 2 की मौत और एक गंभीर रूप से घायल, गांव में पसरा मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गुनारसा गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे किशोर और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रणखंडी की पछाया पट्टी निवासी संदीप कुमार (17) पुत्र अतर सिंह, अंकुर उर्फ किट्टू (19) पुत्र सूबा सिंह और मांगेराम का पुत्र अनिकेत (14) बाइक से आधार कार्ड बनवाने देवबंद आ रहे थे। करीब चार किमी चलने के बाद जब वह गुनारसा गांव में आंबेडकर मोड़ पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि बाइक की गति काफी तेज थी। सिर में गंभीर चोट आने से संदीप और अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक परिजन दोनों शवों को गांव ले जा चुके थे। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
दो मौतों से रणखंडी गांव में मातम पसरा
सड़क हादसे में दो मौतों से रणखंडी गांव में मातम पसरा है। जिसे भी दुघर्टना की सूचना मिली वह मृतकों के घरों की तरफ दौड़ पड़ा। अंकुर उर्फ किट्टू 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि संदीप कोचिंग कर रहा था। मृतक संदीप पांच भाइयों में बड़े से छोटा था। अंकुर एकलौता था। दोपहर बाद दोनों शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/